मसूरी -कोतवाली मसूरी को थाना राजपुर से 4 जनवरी को एक जीरो FIR प्राप्त हुई, जिसमें वादिनी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
तथा शादी का दबाव बनाने पर अभियुक्त व उसके घर वालों द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलोज व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०सँ०- 01/25 धारा 323/506/376 भादवी पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने जांच पड़ताल करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा आज 30 जनवरी को अभियुक्त मो० आकिब पुत्र इरफान निवासी – बिजली घर के पास, चिलकाना रोड, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष को सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।