Headlines

Ruckus:- लाखों रुपए की धोखाधड़ी के बाद थाने में किया हंगामा

 देहरादून 20 अप्रैल 2026।

कोतवाली प्रेमनगर पर यशपाल सिंह निवासी श्यामपुर अंबी वाला द्वारा पूर्व से चल रहे,

प्रकरण के संबंध में एक तहरीर विपक्षी परवीन सेमवाल तथा प्रतीक्षा सेमवाल के विरुद्ध दी गई,

जिसमें आवेदक के द्वारा अंकित किया गया कि प्रवीण सेमवाल 2020 से प्रतीक के पास ₹8000 प्रति माह की नौकरी करता था।

तथा वर्तमान में यशपाल परवीन सेमवाल को 18000 रुपए प्रति माह की सैलरी दे रहा था।

और प्रवीण सेमवाल पर पूर्ण विश्वास करता था जिसका फायदा उठाकर प्रवीण सेमवाल ने अपनी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल,

तथा साले आकाश के साथ आपराधिक षडयंत्र रचकर आवेदक को धोखा देते हुए,

आवेदक के ऑफिस में काउंटर जिसमें ऑफिस का नगद रुपया रखा जाता था उसकी चाबी बनाकर पैसों की चोरी की गई,

तथा आवेदक का माल( रोड़ी तथा बजरी सीमेंट आदि) को आवेदक की जानकारी के बिना बेचकर अनुचित रूप से पैसे लिए गए,

कुछ समय बाद जब आवेदक को संदेह हुआ तो चैक करने पर पाया कि हिसाब में कुछ गड़बड़ हो रही है।

अपने ऑफिस का हिसाब किताब महा जनवरी 2026 में अपने पुत्र से कराया गया जिसके माध्यम से जानकारी हुई।

की हमारी जानकारी के बिना सरिया बजरी रेत बेचा गया तथा उसका पैसा अपने पास अनुचित रूप से रखा गया।

तथा विपक्षी द्वारा अपने कैश काउंटर की चाबी भी नकली बना रखी थी जहां से अक्सर विपक्षी काउंटर का पैसा निकाल कर ले जाते थे।

विपक्षी द्वारा आवेदक के कुल 55 लाख रुपए के लगभग आवेदक की जानकारी के बिना अनुचित रूप से प्राप्त किए गए हैं।

जिस संबंध में आवेदक के द्वारा विपक्षी से बात की गई तो विपक्षी द्वारा आवेदक को 20 लाख रुपए लौटाने के संबंध में समझौता कर एक लिखित पत्र दिया गया।

कुछ समय उपरांत विपक्षी द्वारा कहां जाने लगा कि आवेदक के द्वारा जबरदस्ती समझौता लिखवाया गया है।

मेरे द्वारा कोई समझौता नहीं किया गया है उक्त प्रार्थना पत्र की जांच हेतु विपक्षी प्रवीण सेमवाल को पुलिस जांच पर थाने मे बुलाया गया।

तो कुछ समय पश्चात विपक्षी की पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल अपने भाई आकाश के साथ थाने पर पहुंची तथा शोर शराबा मचाने लगी,

तथा उसका भाई स्वयं ही थाने में वीडियो बनाने लगा तथा थाने पर मौजूद अपर उप निरीक्षक शोभा मेहता प्रकरण के संबंध में जानकारी की गई।

तो इनके द्वारा महिला अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जब महिला अधिकारी द्वारा इसका विरोध किया गया।

तो प्रतीक्षा सेमवाल के द्वारा महिला अधिकारी के साथ मारपीट कर भागने का प्रयास किया जाने लगा।

जब महिला कर्मियों द्वारा प्रतीक्षा सेमवाल को रोकने का प्रयास किया गया तो प्रतीक्षा सेमवाल द्वारा उग्र होकर,

पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगी जिस संबंध में कोतवाली प्रेमनगर पर अभियुक्त के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने,

तथा सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने मारपीट तथा गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया

थाने पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से स्पष्ट है कि प्रतीक्षा सेमवाल अपने भाई के साथ स्वयं थाने पर आई थी।

पुलिस टीम द्वारा प्रतीक्षा सिंह को थाने नहीं लाया गया है।

ये भी पढ़ें:   Arrested :- कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले निहंग गिरफ़्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *