Headlines

Show Off :-पुलिस ने फ्लैशलाइट व हूटर लगाकर रौब ज़माने वाले व्यक्ति की उतारी खुमारी

 देहरादून 07 मई 2026।

  कोतवाली मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान लायब्रेरी चौक पर एक काली फिल्म लगी सियाज कार वाहन संख्या RJ-45-CV-6666 कैम्पटी रोड से मसूरी की तरफ कार में फ्लैशलाइट जलाती हुई।

आई जिस पर लाल नीली बत्ती और हूटर लगा हुआ था। उस गाड़ी को रोका गया तो चालक द्वारा खुद को केंद्रीय मंत्रालय का ऑफिसर बताते हुए।

पुलिसकर्मियों को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास किया पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने,

एवं मौके पर चालक से कार के प्रपत्र एवं चालक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन चालक द्वारा कोई मूल दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया।

इसके अतिरिक्त चालक चप्पल पहनकर वाहन चला रहा था और वाहन पर काले शीशे भी लगे हुए थे ।

पूछताछ करने पर चालक द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में एक केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत है।

उसने जाम और टोल टैक्स से बचने के लिए तथा मार्गों पर वी आई पी ट्रीटमेंट का उपभोग करने के लिए अपने वाहन पर लाल नीली फ्लैशलाइट और हूटर का प्रयोग किया था।

मौके पर मारुति सियाज कार संख्या RJ-45-CV-6666 से फ्लैशलाइट व हूटर को निकलवा कर कार को सीज़ किया गया।

ये भी पढ़ें:   Arrested:- वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने  वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *