Headlines

smuggler :- ए एन टी एफ टीम ने 42 लाख रुपए की हेरोइन के साथ तस्कार को गिरफ़्तार किया 

 देहरादून 12 मार्च 2026।

उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ.अजय सिंह द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एस.टी.एफ,

देहरादून को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किय जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ परवेज़ अली के दिशा-निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा,

थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान में थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून क्षेत्र से एक अभियुक्त गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर,

मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश को  हीरोइन के साथ तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पकड़ी गई 144 ग्राम हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 42 लाख के रुपए के करीब बताई जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि वह इस हेरोइन को तरुण पाल उर्फ़ चीनू पता थाना पटेल नगर से लेकर आया था।

जिसे वह फुटकर में जरूरतमंदो को बेचने का काम करता था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बंसत विहार, जनपद देहरादून में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त द्वारा बताये गये अन्य व्यक्ति की जांच की जा रही।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।

किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें।

एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।एसटीएफ से जारी किए गए इन नम्बरों पर कई भी जानकारी हो तो संपर्क करें 0135-2656202, 9412029536।

 

ये भी पढ़ें:   Street Crime :-दून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश को अगवा कर लूटा व बेरहमी से पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *