Headlines

Stuntmanship:- नेशनल हाइवे पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी पुलिस ने पकड़ा युवकों को  

देहरादून 2 जून – सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 युवकों नेशनल हाईवे पर मोटर साईकिलों पर रैश ड्राइविंग व स्टंट बाइकिंग की जा रही थी, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने वीडियो में दिख रहे युवकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

जिस पर डोईवाला पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रही दोनो मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर क्रमश: यू0के0-07-एफक्यू-5911 यामाहा आर-15 व यू0के0-17-यू- 8159- यामाहा आर-15 होना ज्ञात हुआ।

बाइक स्वामियों के संबंध में जानकारी करने पर यह दोनों बाइके सुमित पुत्र मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष तथा सत्यम सैनी पुत्र यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र: 21 वर्ष के नाम पर रजिस्टर्ड होना प्रकाश में आया,

जिस पर  पुलिस ने वीडियो मे दिख रहे इन दोनों बाइक चालकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें थाने पर लाया गया तथा दोनों बाईकों को एमवी एक्ट में सीज किया गया, साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में सख्त चेतावनी दी गई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Pitstop – Auto Parts WooCommerce Theme Pivot | Multi-Purpose HTML with Page Builder Pivotal – Data Science & Analytics WordPress Theme Pixart – Arts & Crafts Exhibition Elementor Template Kit Pixelate – Portfolio & Photography Elementor Template Kit Pixelo - Digital Agency Elementor Template Kit PixelPhoto – The Ultimate Image Sharing & Photo Social Network Platform Pixelpiernyc - Portfolio Creative Agency Freelancer WordPress Theme PixelYourSite Pro – Facebook pixel WordPress plugin Pixia – Showcase WordPress Theme