Headlines

Threat :- कैलाश अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल

 देहरादून 15 जून।

 कैलाश हॉस्पिटल के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बम विस्फोट की धमकी भरा मेल भेजा, जिसमें अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

प्रकरण की गंभीरता पर एस एस पी ने पुलिस टीम को जांच पड़ताल करने के आदेश दिए जिस पर पुलिस टीम ने एसओजी टीम,बम स्क्वायड तथा डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर।

प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड द्वारा सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई इसके उपरांत अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ते जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह भी संज्ञान में आया है कि कैलाश हॉस्पिटल की अन्य शाखों गाजियाबाद आदि को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।

ईमेल की तकनीकी जांच हेतु साइबर सेल को सूचित किया गया है, और मेल आईडी की ट्रेसिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सतत जारी है। वहीं दून पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ये भी पढ़ें:   Encounter:- देर रात ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *