Headlines

Helicopter Crash:-आर्यन हेली एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश पायलेट समेत छः यात्री की मौत

रुद्रप्रयाग 15 जून।
रविवार की सुबह समय करीब 05:30 बजे गुप्तकाशी स्थित आर्यन हेली एविएशन का हेलीकॉप्टर 06 यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी हेतु निकाला था,

जो अपने निर्धारित समय पर गुप्तकाशी नहीं पहुंच पाया उक्त हेली के केदारनाथ से गुप्तकाशी आते समय अचानक मौसम खराब होने/बादल आ जाने से उक्त हेली क्रैश होना ज्ञात हुआ।

जानकारी प्राप्त हुई कि जिस स्थान में क्रैश हुआ वह स्थान गौरीकुंड से लगभग 05 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान है।

एस डी आर एफ टीम मौके पर पहुंच गई है। सोनप्रयाग थाना और डी डी आर एफ टीम रेस्क्यू टीमें रवाना हो चुकी हैं।
वर्तमान तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हेली में निम्न लोग सवार थे ।
1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल 35 महाराष्ट्र।
2. काशी 02 साल महाराष्ट्र।
3. राजकुमार सुरेश जायसवाल 41 गुजरात।
4.विक्रम बीकेटीसी केदारनाथ उत्तराखंड।
5. विनोद देवी 66 उत्तर प्रदेश।
6. तुष्टि सिंह 19 उत्तर प्रदेश।
7. (पायलेट) कैप. राजवीर सिंह चौहान

दुर्घटना वाले स्थान में मौजूद लोगों द्वारा एक वीडियो स्थानीय लोगों को भेजा गया है, जिसमें हैली क्रैश होने के बाद उसमें आग लगी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:   Search:- भागीरथी नदी में बहे बालक की तलाश में एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्चिंग अभियान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *