Headlines

Arrested :- शराब खरीदने को लेकर हुए झगड़े में युवक घायल पांच को पुलिस ने पकड़ा

 देहरादून 14 दिसम्बर 2025।

 माइकल चकमा पुत्र तरुण प्रसाद निवासी नंदा नगर गैस गोदाम त्रिपुरा ने थाना सेलाकुई में एक प्रार्थना पत्र दिया कि,

  09 दिसम्बर 25 की सांय वादी तथा वादी के भाई के साथ सेलाकुई मार्केट में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौज करते हुए,

जान से मारने की नीयत से वादी के भाई पर धारदार हथियार से हमला किया गया,

जिसमें उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतू ग्राफिक एरा अस्पताल में एडमिट किया गया है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 115(2)/118/351(3)61(2)/109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 अभियोग पंजीकृत होने पर थाना सेलाकुई ने एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया,

तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज  रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में अभियुक्तों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि सेलाकुई स्थित शराब की दुकान में शराब खरीदने के दौरान हुई,

आपसी कहासुनी में अभियुक्तों की वादी तथा उसके भाई से कहा सुनी हो गयी थी तथा इस विवाद में अभियुक्तों ने धारदार हथियार से वादी के भाई पर हमला कर दिया,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  गिरफ्तार आरोपी अविनाश पुत्र हरीश निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 25 वर्ष।शौर्य राजपूत पुत्र भरत सिंह निवासी धूलकोट, थाना प्रेम नगर, उम्र 18 वर्ष।

 सूरज खवास पुत्र अनिल खवास निवासी मूलनिवासी मणिपुर हाल निवासी नयागांव पेलियो, थाना पटेल नगर, उम्र 18 वर्ष।

 सुमित पुत्र प्यारेलाल निवासी तिलवाड़ी, देहरादून, उम्र 25 वर्ष।आयुष पुत्र धनेश चंद्र निवासी बाय खाल, सेलाकुई, उम्र 18 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *