Headlines

Discount :- शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले तीर्थयात्री और पर्यटक को जीएमवीएन में रूकने पर दस प्रतिशत की छूट

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि केदारनाथ, श्री बदरीनाथ, श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

इन शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले तीर्थयात्री और पर्यटक यदि जीएमवीएन के होटलों में रुकते हैं तो उन्हें किराए में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए।

बैठक में रजतोत्सव सशक्त उत्तराखण्ड योजना की अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं की समीक्षा के साथ ही अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   Self-Calculation:- सीएम धामी ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना

अधिकारियों को ड्रग्स के मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं प्रदेश में चल रहे बाहरी लोगों के सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने हेतु निर्देशित किया।

 

 

https://www.facebook.com/share/p/zfCUSKys2r5aejED/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *