Headlines

Accident :- क्लाउड एंड रोड पर स्कूटी खाई में गिरी एक घायल एक की मौत

मसूरी – पुलिस कंट्रोल रूम ने थाना मसूरी को सूचना दी कि एक स्कूटी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर खाई में गिर गई है, जिस पर दो छात्र जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में  B.B.A व LAW की पढ़ाई कर रहे है सवार थे जिनकी हालत गंभीर है।

इस सूचना पर थाना मसूरी तथा फायर सर्विस से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायल युवकों शहवाज उम्र करीब 19 वर्ष  पुत्र नसीबुद्दीन और शिफाॅन उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र सत्तार निवासी ग्राम भुड्डी नयागांव थाना प्रेम नगर,

ये भी पढ़ें:   Sensitive:- समाधान दिवस पर 169 शिकायतें, कई का मौके पर समाधान, जनता की तकलीफ पर संवदेनशील दिखे डीएम

को बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से civil Hospital भिजवाया गया, जिनमे से एक घायल शिफॉन की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते के मृत्यु हो गयी।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों छात्र स्कूटी नंबर UK-07 FJ/ 3527 से देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आये थे तथा भदराज मंदिर रोड की ओर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है, घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *