देहरादूनBest wishes :- सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं Panchur Varta13 January 202613 January 202601 mins देहरादून 13 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। जो भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देता है। मकर संक्रांति का त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कर्म के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से भी जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण अंग है, जो सामाजिक समरसता, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे। ये भी पढ़ें: Instruction:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश Post navigation Previous: License revoked :- जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; 827 शस्त्र धारकों के एक झटके में लाइसेंस निरस्तNext: launched :- सीएम धामी ने उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Damaged :- 16 करोड़ 16 दिन, नंदा की चौकी पुल की बारिश के पानी से बह गई मिट्टी Panchur Varta28 July 202628 July 2026 0
Instruction:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश Panchur Varta27 July 202627 July 2026 0
Complaints:- जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें Panchur Varta27 July 202627 July 2026 0
Legal Guardianship:-दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय Panchur Varta27 July 202627 July 2026 0