देहरादूनCampaign:- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान Panchur Varta17 May 202617 May 202601 min देहरादून 17 मई 2026। नगर निगम देहरादून द्वारा शहर में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आज विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए, सड़क एवं निगम भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। वार्ड संख्या 100 में पार्षद स्वाति डोभाल की शिकायत पर गुजरोवाली स्थित कृष्ण विहार क्षेत्र में सड़क पर किए गए, अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान संबंधित लोगों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई। इसी क्रम में बल्लूपुर पंतवाड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर मार्ग को बाधामुक्त कराया गया। वार्ड संख्या 3 में भी निगम की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री को हटाने की कार्यवाही भी की गई। वहीं मेहुवाला स्थित खसरा संख्या 1608 में निगम भूमि का चिन्हीकरण करते हुए भूमि पर तारबाड़ कर कब्जा सुरक्षित किया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न हो सके। सायंकालीन विशेष अभियान के अंतर्गत गुंजरोवाली चौक क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, नालियों एवं निगम भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। नगर निगम देहरादून शहर को स्वच्छ, सुगम एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये भी पढ़ें: Checking:- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम ने की चेकिंग Post navigation Previous: Identification :- माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्रीNext: First Cases :-हलाला के खिलाफ दर्ज मामले से अल्प संख्यक महिलाओं के हित होंगे सुरक्षित:- भाजपा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Checking:- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम ने की चेकिंग Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Salute To Tighters:- मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण कर वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया Panchur Varta15 August 2026 0
Information:- राजनैतिक दलों को दी गई दावे – आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0