देहरादूनTandav:- मनीमाई मंदिर में तेज आवाजों से परेशान हाथी हो गए आक्रामक Panchur Varta20 July 202520 July 202501 mins देहरादून 20 जुलाई 2025। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित मनीमाई मंदिर के पास शनिवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सावन के महीने में चल रहे कांवड़ियों के भंडारे की तैयारियों के बीच दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान एक हाथी ने भंडारे के लिए खड़े ट्रैक्टर को पलट दिया और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को डोईवाला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डोईवाला सभासद मनीष धीमान ने बताया कि हमले में घायल आदमी हर्रावाला क्षेत्र का है और उसका नाम संजय बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाथियों ने लगभग एक घंटे तक उत्पात मचाया, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, भंडारे में भीड़ और तेज आवाजों से परेशान होकर हाथी आक्रामक हो गए। इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों और मानव के बीच बढ़ते टकराव की समस्या को फिर से उजागर किया है। वन विभाग और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, और घायल व्यक्ति की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं वन विभाग और पुलिस इस और ध्यान देना पड़ेगा की जिस जगह से हाथियों के गुजरने का रास्ता हो उसे जगह पर ध्वनि प्रदूषण न हो ! जब इंसान ध्वनि प्रदूषण से प्रभावित हो जाता है तो जानवरों पर भी ध्वनि प्रदूषण का असर पड़ता है। जिसकी वजह से वह परेशान हो जाता है और तोड़फोड़ करना शुरू कर देता है। ये भी पढ़ें: Manorama Agricultural Guard:- किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री Post navigation Previous: Justice :- पीड़ित बुजुर्ग सरदार परमजीत सिंह व उनकी पत्नी अमरजीत कौर को मिला न्यायNext: Mrtyu:-वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता चंदन सिंह पयाल ने ली अंतिम सांस Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Tax Free :- मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: बाबा नीब करौरी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री Panchur Varta5 September 2026 0
Janmashtami Celebrations:- पुलिस लाइन देहरादून में भक्ति और संस्कृति का संगम, सीएम धामी जन्माष्टमी समारोह में पत्नी संग हुए शामिल Panchur Varta5 September 20265 September 2026 0
Electrical System:- विकासनगर पहुंचे यूपीसीएल के एमडी प्रकाश चंद ध्यानी, विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0
Expressed Grief:-सीएम धामी ने पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0