Headlines

EmbryoNews:- दून अस्पताल में मिला नवजात शिशु का भूर्ण

देहरादून – दून हॉस्पिटल के महिला वार्ड के बाथरूम में दो दिन पूर्व नवजात शिशु का भूर्ण मिलने की घटना की संवेदनशीलता पर एसएसपी ने दून हॉस्पिटल तथा दून पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान द्वारा एसएसपी ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो का जायजा लिया गया तो अस्पताल परिसर में सीसीटीवी की संख्या काफी कम पाई गई।

साथ ही सीसीटीवी कैमरों के ऑब्जरवेशन रूम में भी कमियां मिली तथा ऑब्जरवेशन रूम में सीसीटीवी की मॉनिटरिंग के लिए कोई मौजूद नहीं मिला जिस पर दून हॉस्पिटल प्रबंधन को चिकित्सालय के हर भाग में सीसीटीवी कैमरे लगवाने,

ये भी पढ़ें:   Night Chaupal:- मालदेवता में आयोजित रात्रि चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं

तथा सीसीटीवी कैमरों के 24 घंटे ऑब्जरवेशन करने के लिए पत्राचार किया गया है, साथ ही सीसीटीवी के ऑब्जरवेशन रूम को इमरजेंसी के सामने बनी पुलिस चौकी में स्थापित किये जाने का सुझाव दिया गया, जिससे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग कर ऑब्जरवेशन किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान दून चिकित्सालय में विगत 03 दिनों में डिलीवरी हेतु आयी महिलाओं का रिकॉर्ड चेक किया गया तो विगत 3 दिनों में दून चिकित्सालय में कुल 41 महिलाओं की डिलीवरी हुई थी,

जिसमें 40 बच्चे स्वस्थ पैदा हुए व एक बच्चा मृत पैदा हुआ, जिसके परिजन थाना क्षेत्र बसंत विहार के थे, जिसका उसके परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया, जिसकी बसंत विहार पुलिस द्वारा जांच कर पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़ें:   Instruction :- आयुष विभाग के लंबित मामलों पर मंत्री कौशिक सख्त, डीएपीसी-एसीपी के लाभ जल्द देने के निर्देश

अब तक की जांच व रिकॉर्ड के अवलोकन से ऐसे किसी भी मरीज या महिला की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, जो डिलीवरी हेतु चिकित्सालय में आई हो, फिर भी घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *