Headlines

SelfieNews:-बद्रीनाथ धाम में सेल्फी लेते समय नदी में गिरा व्यक्ति

चमोली – थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि श्री बद्रीनाथ पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना मिलते ही  एसडीआरएफ टीम पोस्ट बद्रीनाथ से उपनिरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति नरिंदरजीत सिंह s/o  गुलवंत सिंह उम्र 37 वर्ष माणा पुल के पास सेल्फी ले रहा था अचानक पैर फिसल जाने के कारण नदी में गिर गया।

जिसको एसडीआरएफ टीम आईटीबीपी व आर्मी के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू कर सकुशल नजदीकी अस्पताल विवेकानंद हॉस्पिटल में दाखिल किया गया।

ये भी पढ़ें:   Representatives Of The Faith:-मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के प्रतिनिधि-सीएम धामी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *