देहरादूनHousing Allowance :- दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता-सीएम धामी Panchur Varta12 October 202512 October 202501 mins देहरादून 12 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है। इसी क्रम में वन विभाग के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को अब आवासीय भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे वनकर्मी प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की रक्षा में दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। दूरस्थ और दुर्गम चौकियों पर तैनाती के दौरान उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में उनके परिवार के लिए अलग से आवास व्यवस्था करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होती है। सरकार ने इस कठिनाई को समझते हुए यह निर्णय लिया है कि दुर्गम क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां तैनात वन कर्मियों को आवासीय भत्ता अनुमन्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय उन वनकर्मियों के लिए राहत लेकर आएगा जो जंगलों की सुरक्षा में लगातार जुटे रहते हैं। शासन द्वारा वित्त विभाग की सहमति से ऐसे दुर्गम क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां यह सुविधा लागू होगी। वन विभाग के कर्मचारियों ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से उन्हें अपने परिवारों की देखभाल करने में सहूलियत मिलेगी, और वे राज्य की वन संपदा की रक्षा में और अधिक मनोयोग से कार्य कर सकेंगे। ये भी पढ़ें: Security :- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर जोर दिया Post navigation Previous: Selection :-पीएम धन-धान्य कृषि योजना में चमोली एवं अल्मोड़ा जिले के किसानों का हुआ चयन -जोशीNext: Mental health:- एसजीआरआरयू में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Best Wishes :- सीएम धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Meeting:- भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल ने सीएम धामी से कि मुलाक़ात Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Priority:- सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता :धामी Panchur Varta10 October 202610 October 2026 0
Oppose:- शराब की दुकान की शिफ्टिंग पर शास्त्री नगर में विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी Panchur Varta9 October 20269 October 2026 0