Headlines

Garbage :- दून शहर से करीब चार सौ टन कूड़ा रोजाना निकलता है- बिनवाल

देहरादून -देहरादून नगर निगम, कारगी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केंद्रों को मैकेनाइज्ड बना रहा है। करीब 3 करोड रुपए धोरण  , और करीब 6 करोड रुपए कारगी में खर्च होंगे।

डोर-टू-डोर, और कूड़ा इकट्ठा किए जाने वाले केंद्रों से करीब चार सौ पचास टन कूड़ा रोजाना इन कूड़ा निस्तारण केंद्र पर, लाया जाता है। इसमें से करीब 300 टन कूड़ा कारगी, और बाकी धोरण में इकट्ठा किया जाता है।

यहां से कूड़ा शीशम-बाड़ा भेजने की व्यवस्था है। लेकिन दो-दो दिन तक कूड़ा वहीं पर पड़ा रहता है जिससे आस-पास के लोगों और राहगीरों को दुर्गंध का सामना, करना पड़ता है।

उप-नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि इन केंद्रों को मैकेनाइज्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है,दो माह के भीतर यह सिस्टम बनकर तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Green Signal:-मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *