देहरादूनInsurance:- मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा Panchur Varta16 May 202601 min देहरादून 16 मई 2026। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित, बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का गत वर्षों की भांति, इस वर्ष भी अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर, सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दस करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है। पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से उनके द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित, 367995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा दिया गया है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा युवा नेता सुरेश रावत भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Announcements:-सीएम धामी की स्वतंत्रता दिवस पर की गई सात घोषणाओं में चार सीधे तौर पर युवाओं से जुड़ी Post navigation Previous: Meeting:- ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से मुलाक़ात कीNext: Plotting Collapse:-अवैध प्लॉटिंग पर चली एमडीडीए की जेसीबी तीन बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Checking:- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम ने की चेकिंग Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Salute To Tighters:- मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण कर वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया Panchur Varta15 August 2026 0
Information:- राजनैतिक दलों को दी गई दावे – आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0