Headlines

Joke :- यह क्या मजाक है ? इस 1077 पर गंदे पानी की शिकायत करने पर यह नम्बर निकाला आपदा कंट्रोल रूम का!

देहरादून – देहरादून शहर में हाल फ़िलहाल अमृत गंगा योजना के तहत लोगों के घरों में मीटर लगे हैं और  स्च्छख्य पानी देने का दावा किया गया है। लेकिन यदा कदा फिर भी नलों में दूषित पानी आ जाता है।

वहीं बरसात के समय तो अक्सर ऐसा होता था ! लेकिन आज शनिवार के दिन शाम के समय जब ठेकेदार ने पानी खोला गया तो पानी गंदा आ रहा था।

जब इसकी शिकायत करने के लिए विभाग द्वारा जारी किए टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई के लिए नंबर डायल कियााा गया तो किसी और कंट्रोल रूम का निकाला ।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्मियों  में निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें:   Instruction:- सीएम धामी के कार्बन क्रेडिट को नीति में शामिल करने और वाटर हार्वेस्टिंग को जनसुलभ बनाने के निर्देश

और विभाग ने पेयजल समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

जोगीवाला क्षेत्र में जब शाम को पानी खोला गया तो पानी दूषित आ रहा था इसकी शिकायत जब 1077 नंबर पर की गई तो, कंट्रोल रूम से किसी व्यक्ति ने फोन पर बातचीत में कहा कि यह आपदा कंट्रोल रूम का नंबर है।

अब जब विभाग ने गलत नंबर जारी कर रखा है तो जनता किस पर अपनी शिकायत दर्ज करेगी यह भी अपने आप में एक सवाल है?

ये भी पढ़ें:   Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर गठित समिति द्वारा कंट्रोल रूम को मिलने वाली पेयजल की हर शिकायत और समस्या का त्वरित समाधान कर जनमानस को राहत दी जाने की बात कही जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *