Headlines

Oath :- नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित सौ पार्षद ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

देहरादून -उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षद ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिलाधिकारी सविन बंसल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।

ये भी पढ़ें:   Work :- एसआईआर में लगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हर दिन कम से कम एक घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कार्य भी करें- रेखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *