Headlines

OHE Damaged :-हरिद्वार -मोतीचूर रेल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई

देहरादून 8 सितम्बर 2025।

आदित्य गुप्ता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने बताया कि  हरिद्वार -मोतीचूर रेल मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 06:40 बजे पहाड़ के भारी टुकड़े, पेड़ इत्यादि रेल मार्ग पर गिर गए है।

जिस कारण ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई है और इस कारण हरिद्वार से आगे रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

इस लिए हरिद्वार से देहरादून और योगनगरी ऋषिकेश के लिए रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उत्तरा रेलवे की टीम घटना स्थल पर रेल मार्ग को शीघ्र सुचारू करने का कार्य तीव्र गति से कर रहे है एवं पुनः रेल यातायात हेतु शुरू करने के लिए प्रयासरत है।

इस कारण सत्तरह निम्नलिखित गाड़ियां प्रभावित हुई हैं जिसमें गाड़ी संख्या 22458( देहरादून – आनंदविहार टर्मिनल वन्देभारत एक्सप्रेस ) JCO,

 गाड़ी संख्या 54342 (देहरादून – सहारनपुर पैसेंजर ) JCO,

 गाड़ी संख्या 18478 (योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस ) JCO को सायं 17:00 बजे योगनगरी ऋषिकेश से संचालित किया जाएगा। गाड़ी को रिशेड्युल (Reschedule) किया गया है।

गाड़ी संख्या 54482( ऋषिकेश -हरिद्वार पैसेंजर) JCO  को निरस्त किया गया है।

5. गाड़ी संख्या 54483 (हरिद्वार -ऋषिकेश पैसेंजर ) JCO को निरस्त किया गया है।

6. गाड़ी संख्या 13009 (हावड़ा -योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ) JCO  06.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

7. गाड़ी संख्या 14632 (अमृतसर -देहरादून एक्सप्रेस ) JCO  07.09.2025 को ज्वालापुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

8. गाड़ी संख्या 14631(देहरादून -अमृतसर एक्सप्रेस ) JCO 08.09.2025 को ज्वालापुर स्टेशन से संचालित किया जाएगा।

9. गाड़ी संख्या 14888 ( बाड़मेर -ऋषिकेश एक्सप्रेस ) JCO 07.09.2025 को शॉर्ट टर्मिनेट कर हरिद्वार स्टेशन तक ही संचालित किया गया है।

10. गाड़ी संख्या 14816 (ऋषिकेश – श्री गंगानगर एक्सप्रेस ) JCO  08.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा। गाड़ी को हरिद्वार स्टेशन से संचालित किया जाएगा।

11. गाड़ी संख्या 14113 (सूबेदारगंज -देहरादून लिंक एक्सप्रेस ) JCO 07.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

12. गाड़ी संख्या 14114 ( देहरादून -सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस ) JCO  08.09.2025 को शॉर्ट ओरिजनेट किया गया है। गाड़ी को हरिद्वार स्टेशन से संचालित किया जाएगा।

13. गाड़ी संख्या 22660 (योगनगरी ऋषिकेश – तिरुवंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस ) JCO 08.09.2025 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। गाड़ी को वीरभद्र स्टेशन तक संचालित किया जाएगा।

14. गाड़ी संख्या 12017 ( नईदिल्ली – देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस) JCO 08.09.2025 KO हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

15. गाड़ी संख्या 12018 (देहरादून -नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ) JCO  08.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा।

16. गाड़ी संख्या 19031 (साबरमती -योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ) JCO 07.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

17. गाड़ी संख्या 19032 ( योगनगरी ऋषिकेश -साबरमती एक्सप्रेस ) JCO 08.09.2055 को हरिद्वार स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Inspired :- मतदाताओं को ऑनलाइन फार्म भरने के लिए प्रेरित करें जनपद-एसीई जोगदण्डे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *