देहरादूनRelief :- कृषि मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, आपदा प्रभावित किसानों को राहत देने के निर्देश Panchur Varta12 September 202512 September 202501 mins देहरादून 12 सितम्बर2025। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुई क्षति को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में सी-ग्रेड के फलों के लिए तीन दिन के भीतर कांटा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में अधिक से अधिक किसानों को एप्पल मिशन के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जायका परियोजना पर कार्य तेज करने, नवंबर माह से प्लांटेशन शुरू करने और जायका का कैलेंडर शीघ्र जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने घेरबाड़ के बकाया भुगतान को तत्काल करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सहायक कृषि अधिकारियों के वेतन विसंगतियों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सहायक कृषि अधिकारियों ग्रेड – 3 और ग्रेड – 2 की तैनाती पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की बाध्यता समाप्त करने का प्रस्ताव भेजें। मंत्री ने विभाग में मॉली के रिक्त 400 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के भी आदेश दिए। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका Post navigation Previous: Reconstruction :- एनडीएमए के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य राजेंद्र सिंह ने आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा कीNext: Gloomy :-राज्य की आपदा के लिए राहत राशि काफी निराशाजनक – कांग्रेस Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Checking:- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम ने की चेकिंग Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Salute To Tighters:- मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण कर वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया Panchur Varta15 August 2026 0
Information:- राजनैतिक दलों को दी गई दावे – आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0