Headlines

RO:-श्रीलंका के सेना प्रमुख लासांथा रोड्रिगो परेड की सलामी लेंगे जो आईएमए के पूर्व छात्र

देहरादून 14 जून।भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आज पासिंग आउट परेड

 श्रीलंका के सेना प्रमुख लासांथा रोड्रिगो परेड की सलामी लेंगे जो आईएमए के पूर्व छात्र भी हैं।

 इस कार्यक्रम में 419 युवा सैन्य अफसर भारतीय सेना में शामिल होंगे। कुल 451 कैडेट पास आउट होंगे जिनमें 32 अन्य देशों के होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।32 कैडेट नौ मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे।

अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड शुरू होगी।

इसके बाद होने वाली पीपिंग और ओथ सेरेमनी के साथ ही 156वें रेगुलर कोर्स और 139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कुल 451 जेंटलमैन कैडेट सेना में शामिल होंगे।

आइएमए ने अब तक दिए 66 हजार सैन्य अफसर

आज की परेड के साथ ही आइएमए के नाम देश-विदेश की सेनाओं को 66 हजार से अधिक सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा।

 इनमें मित्र देशों को दिए गए करीब तीन हजार सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:   Announcement:- वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को 51,000 ₹ की धनराशि देने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *