Headlines

Roshan :- दून शहर के मुख्य मार्गों पर ना रहे अंधेरा सड़के रहे रोशन- आयुक्त बंसल

देहरादून 3 मार्च 2026।

 महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा निर्देश दिया या गया है कि शहर के मुख्य मार्गों को सुरक्षा की दृष्टि से और अधिक सशक्त एवं अधिक प्रकाशमान बनाया जाए,

ताकि नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

नगर आयुक्त बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों पर नगर निगम देहरादून के पथ प्रकाश अनुभाग द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए।

शहर के मुख्य मार्गों पर पूर्व में स्थापित 36 वाट, 45 वाट, 70 वाट एवं 90 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटों को हटाकर उनके स्थान पर 120 वाट क्षमता की एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर उच्चीकृत किया गया है।

वर्तमान तक शहर के प्रमुख मार्गों, जैसे दिलाराम चौक से सीएम आवास तक, घंटाघर देहरादून से राजपुर रोड तक,

घंटाघर से चकराता रोड तक, रिस्पना से मौहकम्पुर फ्लाईओवर तक आदि मुख्य मार्गों पर लगभग 900 से अधिक स्ट्रीट लाइटों का उच्चीकरण किया जा चुका है।

इस कार्य से मुख्य सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे नागरिकों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम यातायात का लाभ प्राप्त हो रहा है।

नगर निगम देहरादून नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:   Self-Calculation:- सीएम धामी ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *