Headlines

Homage:- आईटीबीपी जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री

देहरादून -सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून निवासी और वर्तमान में अरूणांचल प्रदेश के मणिपुर में तैनात 49वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी के वीरगति प्राप्त होने पर उनके निजी आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया ।

अपनी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार  को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी (54) वर्ष मणिपुर में तैनात थे। बीते शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:   Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *