Headlines

Tax Free :- मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: बाबा नीब करौरी  पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री

देहरादून 05 सितंबर 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, विचारों और संदेशों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन मानवता,

सेवा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और महान संतों के जीवन से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आध्यात्मिक विरासत विश्वभर में अपनी विशेष पहचान रखती है।

ऐसी फिल्मों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह फिल्म बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन-दर्शन और उनके संदेशों को व्यापक जनमानस तक पहुंचाने में सफल होगी।

मुख्यमंत्री की ओर से फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के बाद अब उत्तराखंड में दर्शक फिल्म को कम लागत पर देख सकेंगे।

इससे फिल्म के प्रति लोगों की रुचि बढ़ने के साथ-साथ बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों के प्रचार-प्रसार को भी बल मिलेगा।

गौरतलब है कि बाबा नीम करौली देश और दुनिया में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले स्थित कैंची धाम में हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

ऐसे में बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के निर्णय को उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक विरासत के सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Instruction :- आयुष विभाग के लंबित मामलों पर मंत्री कौशिक सख्त, डीएपीसी-एसीपी के लाभ जल्द देने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *