राजनीतिEvidence :- वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, देहरादून में गड़बड़ी के सबूत पेश Panchur Varta5 September 20255 September 202501 min देहरादून 5 सितम्बर 2025। एआईसीसी सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने देशभर में चल रहे “वोट चोरी के खिलाफ अभियान” के तहत कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एआईसीसी सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने नगर निकाय चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कई सबूत भी मीडिया के सामने रखे। कांग्रेस नेता करण महारा ने कहा कि देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में वोटर लिस्ट में धांधली और फर्जी वोटिंग की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की पड़ताल के लिए पार्टी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी और करीब 4,000 आरटीआई दाखिल कीं। मगर अधिकतर आरटीआई के केवल अधूरे जवाब मिले, जिससे यह साफ होता है कि सच्चाई छिपाई जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने ऐसे दस्तावेज और आंकड़े भी दिखाए, जिनसे कथित तौर पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी नाम जोड़े जाने का खुलासा होता है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इस पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने जनता से भी अपील की कि वोट की पवित्रता बनाए रखने में सबको आगे आना होगा। पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को बेनकाब करना अब जनता और संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है। ये भी पढ़ें: Belonging: A Journey of Love :-हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक Post navigation Previous: Deployed:- स्वास्थ्य विभाग में दो सौ से अधिक नये चिकित्सक किये तैनातः डॉ रावतNext: passed :- विद्यालयी शिक्षा हेतु पाठ्यचर्या की रूपरेख पारित शिक्षा मंत्री डॉ. रावत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Stream:- हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड – राजनाथ सिंह Panchur Varta22 November 202622 November 2026 0
Belonging: A Journey of Love :-हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक Panchur Varta22 November 202622 November 2026 0
Security:- अंजना नेगी प्रकरण में डीएफओ से रेस्क्यू टीम और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग Panchur Varta19 November 2026 0
I liked it:- हरक सिंह रावत का बड़ा हमला, बोले – “धामी मेरी पिच पर आकर खेलने लगे तो मुझे अच्छा लगा” Panchur Varta15 November 202615 November 2026 0