Headlines

Battle:-किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगी किसान कांग्रेस – मान

पंचूरवार्ता| हक और सम्मान की लड़ाई

देहरादून, 05 नवंबर 2026।

किसान कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड पहुंचीं किसान कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक शीतल मान ने किसानों के हितों को लेकर तीन महत्वपूर्ण संकल्पों की घोषणा की।

शीतल मान ने कहा कि दिल्ली से वह गढ़वाल के किसानों के लिए तीन प्रमुख संकल्प लेकर आई हैं।

इन संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

पहला संकल्प – किसान अधिकार यात्रा: पूरे गढ़वाल मंडल में गांव-गांव तक किसान अधिकार यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा के माध्यम से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने, फसल खराब होने पर किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा उपलब्ध कराने,

तथा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जाने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

दूसरा संकल्प – किसान संवाद चौपाल: प्रत्येक ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर किसान संवाद चौपाल आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान बंद कमरों में बैठकर नहीं हो सकता।

किसान कांग्रेस खेतों और गांवों तक पहुंचकर किसानों की वास्तविक समस्याएं सुनेगी और उनकी आवाज को सरकार तथा संबंधित मंचों तक पहुंचाएगी।

तीसरा संकल्प – महिला किसान पंजीकरण अभियान: शीतल मान ने कहा कि पहाड़ की कृषि व्यवस्था में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

खेती-किसानी का अधिकांश बोझ महिलाओं के कंधों पर है,

लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी अभिलेखों और किसान संबंधी योजनाओं में उन्हें अपेक्षित पहचान और अधिकार नहीं मिल पाते।

इस स्थिति को बदलने के लिए पूरे उत्तराखंड में महिला किसान पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा,

ताकि महिला किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप पहचान, सम्मान और अधिकार मिल सकें।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि किसान कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य किसानों के हक की लड़ाई लड़ना,

उन्हें सम्मान दिलाना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।

किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर केवल बयानबाजी नहीं करेगी, बल्कि गांव-गांव जाकर किसानों के साथ खड़ी होगी।

प्रेस वार्ता में किसान कांग्रेस के सह प्रभारी अमित शर्मा, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, किसान कांग्रेस विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुमित चौहान,

डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय कुकरेती, जिला महासचिव गुलफाम अहमद, अनिल भारद्वाज, प्रेम सिंह,

अमरजीत सिंह फौजी, केवल राम सहित अनेक कांग्रेसजन एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। राजेंद्र सिंह भंडारी महासचिव संगठन

ये भी पढ़ें:   Belonging: A Journey of Love :-हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *