Headlines

Stir in Politics:- रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में हलचल

पंचूरवार्ता |राजनीति

देहरादून 19 अक्टूबर 2026।

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।

भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के उनके फैसले को प्रदेश की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।

रामशरण नौटियाल प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। वह इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

ऐसे में उनका कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने से चकराता क्षेत्र की राजनीति में भी इस घटनाक्रम को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है।

हालांकि, उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्षेत्रीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

ऐसे में नेताओं का दल बदलना प्रदेश की राजनीतिक चर्चाओं को और गति दे रहा है।

ये भी पढ़ें:   Belonging: A Journey of Love :-हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *