Headlines

Accident :- भीमताल क्षेत्र में रोड़वेज़ की बस खाई में गिरी चार लोग की मौत

नैनीताल- जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की भीमताल के पास एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीमें पोस्ट नैनीताल व खैरना से मौके के लिए रवाना हो गयी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस रोडवेज की है जो भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी।

इस बस में 20 से 25 लोग सवार बताये जा रहे है। बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

एस डी आर एफ टीम ने  स्थानीय पुलिस, स्थानीय लोगों, फायर सर्विस इत्यादि के साथ घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Search 🔍:- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

अपडेट-अब तक 21 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 04 लोगों (01 बच्चा, 02 महिला, 01 पुरुष) की मृत्यु की पुष्टि की गई है। 21 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *