Headlines

Crashed:- केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

 केदारनाथ – केदारनाथ में एम्स हॉस्पिटल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए गया था। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें दो एम्स के डॉक्टर शामिल थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे डिसबैलेंस होने की वजह से हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से लैंड कराया। हेलीकॉप्टर हेलीपैड से लगभग 100 मीटर दूर लैंड हुआ। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पायलट की त्वरित निर्णय क्षमता के कारण सभी यात्री सुरक्षित हैं। रुद्रप्रयाग के डीएम सौरभ गहरवार ने पायलट की प्रशंसा की है।

ये भी पढ़ें:   Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री

एम्स के दो डॉक्टर हेलीकॉप्टर में सवार थे। वे एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ गए थे। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं।

केदारनाथ में चार धाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन पायलट की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *