Headlines

Crashed:-चमोली के निजमुला घाटी के पास गाड़ी खाई में गिरी पांच लोगों की मौत

चमोली –  जिला नियंत्रण कक्ष चमोली ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि निजमुला घाटी के पास एक वाहन UK11B-3638 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

इस गाड़ी  में सवार पांच व्यक्ति चमोली से शादी में सम्मिलित जा होने जा रहे थे व अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रोप द्वारा तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पांच व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Drowned :- गंगा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा

मृतकों में सुरेंद्र भारती पुत्र लालू राम भारती ग्राम गोलीम उम्र 46 वर्ष, सुरेंद्र लाल पुत्र माधव लाल ग्राम गोलीम उम्र 53 वर्ष,
जयदीप कुमार पुत्र मोहनलाल ग्राम गोलीम उम्र 25 वर्ष,

महावीर लाल पुत्र श्यामलाल ग्राम उतरौं डिडोली उम्र 50 वर्ष और  मोहनलाल पुत्र सीताबू लाल ग्राम गोलीम उम्र 50 वर्षीय।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *