Headlines

Ditch:- घोलतिर में टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरी दो की मौत नौ लापता

 रुद्रप्रयाग 26 जून 2025।बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग घोलतिर क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर  के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। बस हादसे में 20 लोग सवार होने बताए जा रहे है।

रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए 10 लोगो का रेस्क्यू किया गया ।

कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

एक व्यक्ति के शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।8 लोगो का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में इलाज चल रह है ।2 शव अब तक बरामद हुए है।9 लोग अभी भी लापता चल रहे है।बस पूर्ण रूप से अलकनंदा में समाए हुए है ।

ये भी पढ़ें:   Body Recovered:- सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे दिल्ली निवासी का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *