Headlines

Rescue :-कोटी कॉलोनी के पास गहरी खाई में गिरा टाटा ट्रक चालक घायल

टिहरी 17 नवम्बर 2025।

  एस डी आर एफ पोस्ट कोटी कॉलोनी को सूचना मिली कि कोटी कॉलोनी से लगभग 03 किमी आगे,

मद्रासी कॉलोनी के पास एक टाटा 709 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक  महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि ट्रक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई में गिरा हुआ था।

 एस डी आर एफ टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए।

गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार प्रदान कर उसे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

घायल की पहचान अरविन्द सिंह नेगी S/O शेर सिंह नेगी, निवासी इन्दर कांडीखाल के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:   Boulder :- सतपुली के पास मैक्स गाड़ी पर गिरा बोल्डर एक की मौत दो घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *