अपराधRiotous:-भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव के बेटे ने मचाया तांडव गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज Panchur Varta17 November 202517 November 202501 mins देहरादून 17 नवम्बर 2025। देहरादून से जहां पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव के बेटे का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। जहां प्रणव के बेटे दिव्य प्रताप ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन के साथ दंगबगई दिखाते हुए। उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी है। कुंवर प्रणव के बेटे के साथ मौजूद गनर ने तिरंगे पर भी लात मार दी। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे, दिव्य प्रताप सिंह और गनर कांस्टेबल राजेश सिंह पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बोलेरो को मौके से सीज भी कर दिया है। पूरे प्रकरण के बाद गनर को भी निलंबित किया जा चुका है। तहरीर के मुताबिक, आर. यशोवर्धन दिलाराम चौक से साई मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसेफिक माल के पास पीछे आ रही कार ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन सड़क संकरी होने से वे साइड नहीं दे पाए। इसी बात पर गाड़ी सवार युवक भड़क गए। जैसे ही वह मसूरी डायवर्जन पहुंचे, एक सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनके वाहन को टक्कर मारकर रोक लिया। यशोवर्धन के मुताबिक, गनर ने उन्हें सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से हमला किया, वहीं दूसरे युवक ने उनके चालक को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान गनर ने उनकी शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर लात मारी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। राजपुर थाने में दोनों के खिलाफ मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना और शस्त्र प्रदर्शित करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। बोलेरो को सीज कर लिया गया है, जबकि लैंड क्रूजर की भी लोकेशन चिन्हित की जा रही है। पुलिस अब कार्रवाई में जुटी है। टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है। SSP ने पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग खुद करने की बात कही है। ये भी पढ़ें: Arrested:- वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार Post navigation Previous: Arrested :- महिला से स्नेचिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तारNext: Rescue :-कोटी कॉलोनी के पास गहरी खाई में गिरा टाटा ट्रक चालक घायल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Threat :- मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी Panchur Varta24 June 202624 June 2026 0
Arrested:- वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार Panchur Varta23 June 2026 0
Security:- श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- आई जी स्वरूप Panchur Varta22 June 202622 June 2026 0
Arrogance:-पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार Panchur Varta20 June 202620 June 2026 0