Headlines

Arrested :- महिला से स्नेचिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देहरादून 17 नवम्बर 2025।

  पीड़िता राधा अग्रवाल ने चौकी बिंदाल पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि  12 नवम्बर 2025 को शाम से समय वह अपने आफिस से वापस घर की ओर जा रही थी,

इस दौरान गोविंदगढ़ रोड पर पैदल जाते समय बाइक सवार 02 व्यक्ति उनके हाथ से उनका पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए,

जिसमें उनके 02 मोबाइल फोन, डायमंड के इयररिंग व नगदी थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना कैन्ट पर मु0अ0सँ0- 186/2025 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता पर कोतवाली कैन्ट पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर,

आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए,

संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए,

सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया,

तथा पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से 16 नवम्बर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों ,

अभियुक्तों अनंत  पुत्र राम राज और  फैजल पुत्र अयूब अली को यमुना कालोनी सकेण्ड क्लब के पास पार्क के बाहर से गिरफ्तार किया गया,

जिनके कब्जे से घटना में छीने गये 02 मोबाइल फोन, 02 कानो के डायमंड के ईयर रिंग, 2700/- रू नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या UK07FX 6947 स्पेलेंडर रंग काला, बरामद हुयी।

   पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों दोस्त है तथा उनमें से एक फेरी लगाने व दूसरा दूध की डेरी में काम करता है।

अभियुक्तों द्वारा अपने महंगे शौकों को पूरा करने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

  अभियुक्त में अनंत पुत्र राम राज निवासी- वार्ड नं0- 03 बडकोट उपराडी, उत्तरकाशी, अन्य पता – देवपुरा इस्लामपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश हाल- कबीर डेयरी मच्छी बाजार देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।

 और दूसरा फैजल पुत्र अयूब अली निवासी- 202 मुस्लिम बस्ती लक्खीबाग मूल पता- निवासी- ग्राम- चमारो की पुलिया के पास मौहल्ला- कोतवाली, मुरादाबाद, उ0प्र0, उम्र-19 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Street Crime :-दून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश को अगवा कर लूटा व बेरहमी से पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *