Headlines

Control:-बलटा गांव के पास जंगल मे लगी आग को एस डी आर एफ व पुलिस ने बुझाया

अल्मोड़ा- सरियापानी क्षेत्रांतर्गत बलटा गांव के पास जंगल मे लगी आग को एस डी आर एफ व फायर सर्विस ने आग पर पाया काबू।

ग्राम प्रधान बलटा ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि जंगल में लगी आग ग्राम बलटा की ओर बढ़ रही है। यह सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस व ग्रामीणों के सहयोग से आग को नियंत्रण करते हुए बुझा दिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:   Stone :- सतपुली-पौड़ी मार्ग पर इनोवा गाड़ी के ऊपर गिरे पत्थर सवारी सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *