Headlines

Injured:- टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा 27 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू 4 घायल

भीमताल 12 जनवरी 2026।

भीमताल में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां गाजियाबाद से आए 26 छात्रों से भरे टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिर गई।

गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ह्यूमन चेन बनाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

5 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन ट्रैवलर  लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई थी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

भीमताल के बोहरकून में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के बचाव ओर राहत कार्य में नैनीताल पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

दुर्घटना में चोटिल 02 वयस्क और 16 बच्चों को CHC भीमताल में कराया गया उपचार जिनमें से 04 बच्चों को अन्य परीक्षण और उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से भेजा STH हल्द्वानी।

 दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ भवाली के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, SDRF,

स्थानीय फायर यूनिट्स की टीमें मौके पर कल सायं 5.30 बजे दिल्ली से भीमताल घूमने जा रहे यात्री वाहन टेंपो ट्रैवलर बोहरकून के पास खाई में गिर गया।

जिसमें 27 यात्री (01 ड्राइवर 24 बच्चे और 02 वयस्क) सवार थे। टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 02 वयस्क और 16 बच्चों को चोटे आई हैं।

पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

चोटिल बच्चों को उपचार हेतु स्थानीय CHC भीमताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया।

उक्त घायल बच्चों में से गंभीर घायल 04 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से STH हल्द्वानी भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:   Dead Body:- तीन दिनों की सर्चिंग के बाद एसडीआरएफ ने नयार नदी से बरामद किया शव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *