Headlines

Clash:- थानों भोगपुर मार्ग पर ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल

देहरादून- सहायक सेनानायक एस डी आर एफ सुशील रावत ने अवगत कराया गया कि थानों-भोगपुर मार्ग पर रामनगर डांडा के पास एक कार एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर आपस मे टकरा गए है जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया है।

इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर  विनीत देवरानी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम मय एम्बुलेंस व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर ट्रैक्टर चालक घायल अवस्था में रोड के किनारे गिरा हुआ था जबकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित थे। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए।

उस घायल व्यक्ति छोटू, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- चमोली के गलनाव में बाइक गिरी खाई में दो घायल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *