टिहरी – सुबह के समय जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी गढ़वाल के माध्यम से एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि चंबा से आगे कंडीसौर की तरफ एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
इस सूचना पर पोस्ट कोटी कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक दीपक मेहता टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
यह ट्रक UK 10 CA 8112 बनकोट गांव के पास अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो पुरुष व एक महिला सवार थे।
एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद उन तीनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम में अस्पताल भेजा गया।
घायलों में विजय बिष्ट पुत्र सुरेश सिंह, उम्र 20 वर्ष निवासी झड़ीपानी चंबा टिहरी। विनोद उम्र 30 वर्ष निवासी वनचौरा। संतोष पत्नी शिवम धानी उम्र 34 वर्ष निवासी खड़की सुनहरा सरस्वती बिहार।
