Headlines

Talent:- यूएनसीए की फोटो प्रदर्शनी में दिखें उत्तराखंड के विविध रंग, छात्रों ने भी दिखाई प्रतिभा

देहरादून 07 सितंबर 2026।

उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन (UNCA) द्वारा उत्कृष्ट छायांकन कला को समर्पित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी एवं फोटो प्रतियोगिता का आयोजन दून लाइब्रेरी, देहरादून में किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के समाचार फोटोग्राफरों द्वारा अपने कैमरों में कैद किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक,

पर्यावरणीय और समसामयिक विषयों से जुड़े दुर्लभ क्षणों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके लिए फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ रहे। तथा विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री पुनीत मित्तल व समाजसेवी वीर सिंह पंवार थे।

उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न तस्वीरों का अवलोकन किया और फोटोग्राफरों की रचनात्मकता एवं संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित तस्वीरें केवल दृश्य प्रस्तुत नहीं कर रही थीं, बल्कि वे उत्तराखंड के जनजीवन, संस्कृति,

लोक परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं की जीवंत कहानी भी बयां कर रही थीं।https://youtube.com/shorts/_7EB1qKVb64?si=FySsTTfn0i62GcAk

कई तस्वीरों में पहाड़ के संघर्ष, आपदा के क्षण, लोक उत्सव, धार्मिक आयोजन और आम लोगों के जीवन की झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

इस अवसर पर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि फोटोग्राफी केवल एक कला नहीं बल्कि समाज का दस्तावेजीकरण करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि एक तस्वीर हजार शब्दों से अधिक प्रभाव छोड़ सकती है और पत्रकारिता में फोटो पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में आयोजित फोटो प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत तस्वीरों में प्रकृति, सामाजिक विषयों, मानव जीवन और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को विशेष स्थान मिला।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल फोटोग्राफी को बढ़ावा देना ही नहीं,

बल्कि युवाओं को पत्रकारिता और दृश्य संचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं से परिचित कराना भी है।

प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार, फोटोग्राफर, छात्र-छात्राएं और कला प्रेमी पहुंचे।

यूएनसीए के अध्यक्ष राजू पुसोला ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति, प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करता रहेगा,

जिससे न्यूज फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्यरत फोटोग्राफरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिल सके और युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे।

उन्होंने कहा कि समाचार फोटोग्राफर समाज की घटनाओं को इतिहास के लिए सहेजने का कार्य करते हैं,

और उनकी मेहनत को पहचान दिलाने के लिए इस तरह की प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यूएनसीए द्वारा तीन कैमरे पत्रकारों को सम्मानित किया जिन्होंने अपनेे कैमरे की बदौलत पत्रकारिता में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,

जिसमेंं इंद्रदेव रतूड़ी, किशोर अरोड़ा और जितेंद्र नेगी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सम्मानित किया।

 कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के सम्मान, स्मृति चिह्न वितरण और समूह फोटो के साथ हुआ।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित तस्वीरों ने दर्शकों को उत्तराखंड की विविधता, संवेदनशीलता और बदलते सामाजिक परिदृश्य से रूबरू कराया।

मंच का संचालन सचिव मुकेश राजपूत व कोषाध्यक्ष कैलाश कंडवाल ने किया।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- मंगलवार का पंचांग और राशिफल: भौम प्रदोष व्रत का शुभ संयोग, कई राशियों के लिए उन्नति के संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *