Headlines

Attending :- सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के पर  प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की शिरकत

रुद्रप्रयाग –  सेवा, सुशासन एवं विकास के उद्देश्यों पर अग्रसर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने का कार्यक्रम  ऐतिहासिक गुलाबराय मैदान में एक भव्य एवं यादगार तरीके से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

यह दिन राज्य सरकार के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ, जिसमें पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया गया।

गुलबराय मैदान में आम जनता का जनसैलाब, वर्तमान सरकार की सेवा, सुशासन एवं विकासपरक नीतियों का प्रतिबिंब बनकर परिलक्षित हो रहा था। गुलबराय मैदान में चारों ओर पहाड़ी लोक संगीत की मधुर धुनें गूंज रही थीं, जो इस आयोजन को और भी खास बना रही थीं।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- देखिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। स्थानीय स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें पहाड़ी संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।

इसके बाद मंच पर स्थानीय कलाकारों ने समान नागरिक संहिता एवं सख्त भू – कानून जैसे विषयों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया। कार्यक्रम में अनेक शानदार प्रस्तुतियां हुईं।

जहां लोक नृत्य ‘झोड़ा‘ और ‘चांचरी‘ ने दर्शकों का मन मोह लिया तो वहीं बांसुरी और ढोल की जुगलबंदी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी अपने समूहों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- देखिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में रुद्रप्रयाग सहित पूरे राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जैसे, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है तथा जो अन्य योजनाएं भी संचालित हो रही हैं उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।

इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक  भरत सिंह चौधरी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- देखिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

केदारनाथ विधायक  आशा नौटियाल ने कहा कि आज प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है जो राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के बेमिसाल तीन साल थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *