Headlines

RescueNews:-एसडीआरएफ ने सोनप्रयाग में नदी किनारे गिरे व्यक्ति को किया रेस्क्यू           

रुद्रप्रयाग –सोनप्रयाग कोतवाली ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि सोनप्रयाग पावर हाउस के पास गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति घोड़े से साइड लगने के कारण नदी में गिर गया। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली सोनप्रयाग से संपर्क किया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया।

टीम मौके पर पहुंचते ही तेजी से बचाव कार्य में जुट गई। घटनास्थल पर देखा गया कि व्यक्ति घायल अवस्था में नदी किनारे फंसा हुआ था। बिना समय गवाए एस डी आर एफ टीम ने पूरी सावधानी और कुशलता से उस व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को सुरक्षित निकालने के बाद उसे स्ट्रेचर के माध्यम से लाया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- देखिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

इस पूरे घटनाक्रम में रेस्क्यू टीम की तत्परता और समर्पण ने एक जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई। एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस के प्रयास से एक व्यक्ति की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *