Headlines

Suggestion :- राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने अधिकारियों से खेलों में नई तकनीक लाने पर चर्चा की

देहरादून – हेमराज सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य खेल परिषद ने खेल निदेशालय में अधिकारियों एवं सभी जिला क्रीडा अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य में खेल विभाग की योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन एवं खेलों के विकास,

उत्थान एवं खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाग के उन्नयन हेतु नवीन तकनीकी सम्बन्धी प्रयोग के सुझाव प्रदान करने के दृष्टिगत बैठक आहूत की गयी, जिसमें खेल निदेशालय के अधिकारियों के साथ ही जनपदों के जिला क्रीड़ा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उपाध्यक्ष द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को खेल के क्षेत्र में अग्रिम राज्य बनाये जाने के उद्देश्य से खेल गतिविधियों को उत्तराखण्ड राज्य के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचाने के लिये सभी खेल अधिकारियों से अपेक्षा की गयी,

ये भी पढ़ें:   UPL:- बारिश के बीच मुकाबलों में पिथौरागढ़ हरिकेन्स और टिहरी टाइटंस की जीत, रोमांचक हुई फाइनल की रेस

ताकि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार उत्तराखण्ड राज्य को खेल के क्षेत्र में देश एवं राष्ट्र में अलग पहचान दिला सकें। उपाध्यक्ष बिष्ट  द्वारा सभी अधिकारियों से खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु हर समय उपलब्ध होने के सम्बन्ध में सभी को आश्वस्त किया गया।

और कहा गया कि उनका खेलों के विकास में किसी भी समय किसी भी अधिकारी द्वारा सहयोग लिया जा सकता है। बैठक में प्रशान्त आर्य, निदेशक खेल, उत्तराखण्ड के साथ ही खेल निदेशालय के अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *