Headlines

AccidentNews:- धौलीधार, देवप्रयाग के पास चंडीगढ़ की कार खाई में गिरी एक की मौत

टिहरी-देर रात डीआरसी टिहरी गढ़वाल ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि धौलीधार, देवप्रयाग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड से लगभग 100 मीटर नीचे गिर गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में एस डी आर एफटीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एस डी आर एफ  टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ खाई में उतरकर कार में सवार एक व्यक्ति सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह, निवासी चंडीगढ़ का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Public Problems:- श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में महाराज ने किया जन समस्याओं का निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *