Headlines

मंत्री के सदन में दिए जवाब पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं में आक्रोश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सहायिका / मिनी कर्मचारी  का रेखा नेगी के नेतृत्व में 11वें दिन भी जारी।


देहरादून – आंगनबाड़ी प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने  कहा कि कल उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विधायक उमेश कुमार के द्वारा सदन में पूछे गए सवालों पर सीधा जवाब दिया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिकाओं का मानदेय मैं किसी भी प्रकार की मानदेय वृद्धि नहीं की जाएगी,

जिस कारण प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी सहायिकाओं मे भारी आक्रोश और नाराजगी है उनका कहना है कि महालक्ष्मी किट, अंडा, चिप्स, खजूर के लिए करोड़ों रुपए का बजट दिया जा रहा है।लेकिन जो उसको धरातल पर उतार रही है और विषम परिस्थितियों में दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचा रही है उनके लिए उनकी मजदूरी तक सरकार के पास नहीं है।

ये भी पढ़ें:   Challan:- हरिद्वार में परिवहन विभाग ने बीस टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के विरूद्ध कि चालानी कार्रवाई

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि  महिला बाल विकास मंत्री का बयान बहुत ही दुखद है और संगठन चाहता है कि महिला बाल विकास मंत्री संगठन से वार्तालाप करें तथा स्पष्ट करें कि उनका यह बयान किन कारणों से दिया गया है।

क्या सरकार के पास आंगनबाड़ियों के लिए कोई पैसा नहीं है हम महिला बाल विकास मंत्री से कहना चाहते हैं की आपने हमारे मांगों पर बिना संगठन से मुलाकात करे मोहर लगा दी यह बहुत सोचनीय विषय है संगठन ने कहा है कि जब तक मंत्री/ मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं हो जाती तब तक संगठन किसी भी हद तक बहिष्कार से नहीं हटेगा।

आंगनबाड़ी प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि हमारी मांगों पर विचार करने के लिए आपसे अपील करती है हमारी न्यूनतम मजदूरी को देखते हुये 600 रु प्रतिदिन के हिसाब से 18000 रु मानदेय किया जाए,और सीनियरिटी के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ा दिया जाए,

ये भी पढ़ें:   Foundation Stone :-सीएम धामी ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट होने पर 5 लाख देने का प्रावधान रखा जाए जिससे कि वह अपनी जिंदगी को अच्छे से व्यतीत कर सके, जो बहने इंटर पास है और सीनियर होने के उपरांत उनको 50 वर्ष पूरे होने पर उनके मानदेय वृद्धि कर दी जाय।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किये जाएं जिससे उनको सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल पाए,

प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत प्रदेश महामंत्री रंजीता अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरु, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनता भट्ट प्रदेश सदस्य टिहरी से रामदेव राणा, प्रदेश सदस्य चमोली से कस्तूरबा, प्रदेश सदस्य पौड़ी से बसंती रावत, प्रदेश सदस्य उधम सिंह नगर से अनीता प्रदेश सदस्य बागेश्वर से विमला कोहली

ये भी पढ़ें:   Inauguration : - सीएम धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण

इसमें प्रदेश के जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी से विजयलक्ष्मी नौटियाल,टिहरी से ममता रतूडी, हरिद्वार से रितेश चौहान, देहरादून पिंकी सिंह, पौड़ी से पूनम कैन्तौरा, रुद्रप्रयाग से सुनीता बडथ्वाल, चमोली से अभिलाषा, चंपावत से मीना बोरा, पिथौरागढ़ से नीमा जोशी, बागेश्वर से भगवती जोशी,

उधम सिंह नगर से मनजीत कौर, हल्द्वानी से हेमा लोहनी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल पोखरियाल, अर्चना रमोला, उर्मिला, दीपा,बीरो देवी ममता चौहान लता वर्मा नीलम वंदना सैनी कविता आशा भट्ट रविता चौहान उषा सुषमा गोसाई ज्योति बिष्ट नीलम पालीवाल विजयलक्ष्मी ज्योती पाडे,आशा नेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *