Headlines

BageshwarNews:- तोली बगर मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी ड्राइवर की मौत 

बागेश्वर -आपदा कण्ट्रोल रूम बागेश्वर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि तोली बगर मार्ग पर एक पिकअप खाई में गिर गया है जिसको रेस्क्यू करने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस  सूचना पर एस डी आर एफ टीम के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

पिकअप वाहन कपकोट से ग्राम तोली की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उस पिकअप वाहन तक पहुँच बनायी।

ये भी पढ़ें:   Power :- ध्यान व्यक्ति को स्वयं से जोड़कर जीवन में संतुलन, स्पष्टता और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है - राज्यपाल

चालक भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26 ग्राम तोली जिला बागेश्वर की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी एस डी आर एफ टीम ने  चालक भास्कर सिंह के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *