Headlines

Delhi News :- कांग्रेस सरकार बनने पर विरासत टैक्स लगाकर जनता की आधी कमाई लूटना चाहती हैं :- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।


नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामजस ग्राउंड, वेस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी  बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता का आशीर्वाद पुनः प्रधानमंत्री  के साथ है। उन्होंने कहा  बांसुरी स्वराज को स्वर्गीय सुषमा से मिले संस्कार और अनुभव निश्चित ही इस क्षेत्र के विकास में काम आएंगे। स्व सुषमा स्वराज  ने विदेश मंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजय बनाने का संकल्प लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा दिल्ली में रहकर हमारी उत्तराखंड की बहनें हमारी संस्कृति विरासत को बढ़ावा दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते 10 वर्षों में विकास की अनेक परिभाषाएं गड़ी है। भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पूरे विश्व में बड़ा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं से भारत आगे बढ़ा है। दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आना चाहती है।

पिछले 10 सालों में 55000 किलोमीटर नेशनल हाइवे, 7 नए आईआईटी, 15 नए एम्स, 7 आईआईएम, 390 विश्व विद्यालय एवं 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। उन्होने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है।

जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल रोड, प्रगति मैदान टनल, इको पार्क, कर्त्तव्य पथ, नया संसद भवन, भारत मंडपम, द्वारका इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में 60 हज़ार करोड़ से हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है,

तीसरी रिंग रोड परियोजना और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण कार्य भी चल रहा है।उन्होंने कहा भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता को लागू करने का संकल्प लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर सत्ता में आए, पर इन्होंने सारे स्कूलों के चारों ओर शराब के ठेके बना दिए हैं। पूरी दिल्ली सरकार शराब घोटाले में अंदर है। केजरीवाल जेल से बाहर आकर लोगो को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

केजरीवाल ने कांग्रेस से कभी गठबंधन न करने कसम खाई थी। पर आज ये लोग गठबंधन बना रहे हैं। कांग्रेस और आप पार्टी घपले घोटाले में एक दूसरे की साझेदार है। मोदी के विरोध में विपक्ष ने देश विरोधी, आतंकवादी, जिहादी का समर्थन करने वाले, लोगो को चुनाव के मैदान में खड़ा किया है।

कांग्रेस के लोग सरकार बनने पर विरासत टैक्स लगाकर आम जनता की आधी कमाई लूटना चाहते हैं। कर्नाटक में इनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय को ओबीसी का आरक्षण दे दिया है। कांग्रेस और गठबंधन के लोग आपका अधिकार छीनकर अपने चहेते वोट बैंक देना चाहते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *