Headlines

लोकसभा चुनावों को लेकर मीडिया रणनीति को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

देहरादून –भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राजसभा सांसद  अनिल बलूनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता  सुधांशु त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में विस्तार से विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन का आगामी कार्यक्रमों को लेकर मीडिया टीम की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए। सुधांशु त्रिवेदी के साथ प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट ने प्रदेश मीडिया टीम का मार्गदर्शन किया।

इस मीडिया कार्यशाला में प्रदेश के समस्त प्रदेश प्रवक्ता, सह मीडिया प्रभारी एवं मीडिया पैनलिस्ट के साथ सभी जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चों के जिला मीडिया प्रभारी शामिल हुए जिसमें लोकसभा चुनावों को लेकर मीडिया रणनीति के साथ चुनावी दृष्टि से संगठनात्मक रूपरेखा भी तैयार की गई।केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा राजनैतिक विषयों एवं मीडिया मैनेजमेंट को लेकर प्रदेश मीडिया टीम का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में मीडिया समन्वय की दृष्टि से उत्तराखंड प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे ।

ये भी पढ़ें:   Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *