Headlines

ChamoliNews:-श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक -सास्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल

चमोली-  बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति तथा स्थानीय बामणी एवं सीमांत ग्राम माणा तथा डिमरी हक-हकूकधारियों के तत्वावधान में श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक -सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। नंदाष्टमी, नारद उत्सव, आज शाम घंटाकर्ण जी के माणा से बदरीनाथ मंदिर आने के बाद रविवार को माता मूर्ति उत्सव का आयोजन होगा।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने धार्मिक -सास्कृतिक आयोजनों के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

11 सितंबर बुद्धवार से बामणी गांव में नंदाष्टमी कार्यक्रम शुरू हुआ। नीलकंठ पर्वत के निकट से फूल की कंडियों में ब्रह्मकमल लाकर मंदिर में चढाये गये। बीते कल शुक्रवार प्रात: देवताओं के खजांची कुबेर  बदरीनाथ मंदिर से समारोह पूर्वक नंदामाता मंदिर बामणी पहुंचे।

दिनभर पूजा अर्चना पश्चात बीते कल शाम को भब्य पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा की भ्रमर रूप में पूजा, महिला मंगल दल के चांचड़ी दांकुड़ी नृत्य तथा मंगल विदाई गीतों के साथ मां नंदा को सांकेतिक रूप से अपने ससुराल कैलाश के लिए विदा कर दिया इस दौरान देवपश्वाओ का कटार पर बैठकर देव स्नान भी संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

इस कार्यक्रम में देवपश्वा सहित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,रेडक्रास समिति कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, राजेश मेहता, जयदीप मेहता,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,

पंचायत प्रधान बबीता पंवार,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी, कृपाल सनवाल,हरेंद्र कोठारी,विकास सनवाल हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

आज प्रातः से श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान देवर्षि नारद महोत्सव का भी आयोजन हुआ इससे पहले बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का बदरीनाथ आगमन पर स्वागत किया।

नारद उत्सव में श्री बदरीनाथ मंदिर से श्री बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी सैंगोल छड़ी के साथ तथा पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि कलश यात्रा के साथ पूजा अर्चना हेतु नारद कुंड के समीप देवर्षि नारद शिला तथा मूर्ति के निकट पहुंचे रावल धर्माधिकारी, वेदपाठी आचार्यों ने देवर्षि नारद पूजा-अर्चना, अभिषेक संपन्न किया।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य महेंद्र शर्मा, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, श्री डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के पदाधिकारीगण/ बीकेटीसी सदस्य आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, सहित भगवती डिमरी,

राम डिमरी दिनेश डिमरी विपुल डिमरी,कांति डिमरी , हर्षवर्धन डिमरी, प्रकाश डिमरी, गोवर्धन डिमरी, बुद्धि राम डिमरी सहित पंचायत के प्रतिनिधि एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे। बाद में श्री बदरीनाथ मंदिर में सामूहिक प्रसाद भोज का भी आयोजन किया गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि कल 15 सितंबर रविवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव के तहत कल प्रातः दस बजे भगवान बदरीविशाल के सखा उद्धव जी भगवान की माता के कुशल क्षेम जानने माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

अभिषेक भोग पूजा अर्चना के पश्चात शाम तीन बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर वापस आ जायेंगे। इस दौरान सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा शाम तीन बजे से पुनः मंदिर में दर्शन शुरू हो जायेंगे।

इससे पहले आज शाम को सीमांत गांव माणा से श्री बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति आने का न्यौता देंगे यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहेगा।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष, सदस्यगण मुख्य कार्याधिकारी अधिकारी कर्मचारी सहित माणा गांव से प्रधान पीताम्बर मोल्फा, पश्वा आशुतोष कनखोली, रघुवीर कंडारी,केसर सिंह रावत, किशोर सिंह बडवाल,जगदीश सिंह बडवाल, किशोर सिंह मोल्फा,दीपक रावत आदि मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *